राष्ट्रीय भील सेना की कार्यकारिणी घोषित, अशोक बने

Lilesh Suyal
Lilesh Suyal  - Owner
2 Min Read

गांव की आवाज न्यूज मावली। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत घासा के मेला परिसर में भील समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज हित, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राष्ट्रीय भील सेना की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।


बैठक में पदाधिकारियों का चयन इस प्रकार किया गया—
राष्ट्रीय संयोजक: गोपाल भील एवं सुनील भील
विधानसभा अध्यक्ष (मावली): अशोक भील
तहसील अध्यक्ष: ताराचंद (पलाना-घासा) एवं किशन (घणोली-मावली)
कोषाध्यक्ष: फतहलाल (खाती खेड़ा) एवं हेमु (घासा खेड़ी)
मीडिया प्रभारी: दिलीप (मेड़ता), मांगीलाल (घासा खेड़ी) एवं राजकुमार (खरवड़ो का गुड़ा)
उपाध्यक्ष पद पर रवि शंकर, ललित वीरधोलिया, किशन वारणी, किशन (खरवड़ो का गुड़ा), दिनेश (नाहरामंगरा), कैलाश वीरधोलिया और महेंद्र (नूरड़ा) को मनोनीत किया गया।
महासचिव की जिम्मेदारी सोहन (बासंलिया), पुष्कर (घासा), कुकाराम (चंदेसरा), सुनील, तुलसीराम (पलाना) और हीरालाल वीरधोलिया को सौंपी गई।
सचिव पद पर नानालाल (नउवा), रमेश (गोलवाड़ा), तुलसीराम (घासा), माधु (खेड़ा), कालू (भानसोल) और जितेंद्र वीरधोलिया को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर भील समाज के कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Share this Article
By Lilesh Suyal Owner
Follow:
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है। मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे। मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं: e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ। News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले। Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
Leave a comment