मावली

खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन, तरुण खटीक हत्याकांड में न्याय की मांग

खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन, तरुण खटीक हत्याकांड में न्याय की मांग

गांव की आवाज न्यूज मावली। नई दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में खटीक समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर उदयपुर जिले की घासा के पलाना कलां खटीक समाज के लोगों ने शुक्रवार को प्रभु लाल सुयल , भेरूलाल सुयल , किशन लाल सुयल , भेरूलाल, गोवर्धनलाल आदि के नैतृत्व में मावली उपखंड अधिकारी को राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करवाने की मांग की है ।
ज्ञापन में बताया गया कि होली के दिन नई दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा तरुण खटीक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसने पूरे देश के खटीक समाज को झकझोर कर रख दिया है। समाज के लोगों ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज के कमजोर वर्गों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा होती है।
समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की कि इस जघन्य हत्या कांड में शामिल बाकि बचें सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और उन्हें कठोरतम दंड देते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की । साथ ही पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी ज्ञापन मे मांग की गई, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।


खटीक समाज के लोगों ने कहा कि वे संविधान में विश्वास रखते हैं और सरकार से अपेक्षा करते हैं कि इस गंभीर घटना का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।, इस दौरान लोकेश खटीक,मांगीलाल, मनीष खटीक, दिनेश बोरीवाल,ललित खटीक, नीरज खटीक, कैलाश खटीक, हीरालाल, प्रिंस, राजेश, दिनेश खटीक, जमना लाल, पवन, विनोद, शांतिलाल, नारायण लाल, सुनिल, मुकेश, पुरणमल, रतन लाल चौहान, लक्ष्मीलाल बोलीवाल सहित खटीक समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में ‘मेरा युवा भारत’ व ‘डिजिटल साक्षरता’ थीम पर सात दिवसीय ए... अगली खबर → मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला आयोज...

टिप्पणी करें