मावली

मंडप गांव में बड़ी चोरी, बदमाशों ने सोना-चांदी व नकदी उड़ाई, 15 लाख का नुकसान

मंडप गांव में बड़ी चोरी, बदमाशों ने सोना-चांदी व नकदी उड़ाई, 15 लाख का नुकसान

गांव की आवाज न्यूज मावली। मावली थाना क्षेत्र के मंडप गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित हिरालाल गायरी ने बताया कि रात करीब 12 बजे घर से कुछ दूरी पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग पर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इसके बाद परिवार छत पर सो गया।
इसी दौरान बदमाशों ने घर के कमरे का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी से भरी पेटियां चोरी कर ली। बदमाश पेटियों को घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में ले गए और वहां पेटियों के ताले तोड़कर अंदर रखे जेवरात व नकदी निकालकर फरार हो गए।


पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान में 3 तोले का सोने का टड़ा, रामनवमी सेट (1 तोला व आधा तोला अलग-अलग), 1 तोला सोने की नथ, आधा तोला सोने की मर्कियां, 1 किलो चांदी का कंदोरा, आधा किलो चांदी की अंगूठियां व हाथ के कड़े तथा एक लाख रुपये नकद शामिल हैं।
पीड़ित परिवार ने चोरी की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई है। साथ ही अलमारी व घर में रखे समान कपडे बिखेर दिए इधर उसी गांव मंगरी वाला भेरुजी मंदिर पर ताले तोडे गए

सूचना मिलने पर मावली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मंदिर निर्माण हेतु भामाशाहों द्वारा की घोषणा, मेवाड़ चौखला की वार... अगली खबर → खाम की मादड़ी में 51 फीट धर्म ध्वजारोहण महोत्सव संपन्न, उमड़ा श्र...

टिप्पणी करें