पलानामावली

ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर  स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गांव की आवाज न्यूज मावली । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह नेगी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने पर्यावरण बचाने से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच तुलसीदेवी सहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GSSS) पलाना खुर्द के शिक्षक पुरुषोत्तम शर्मा, प्रकाश पुजारी, मोहन खटीक, रमेश खटीक, इंदरलाल भील तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय लालावास के बाबूलाल मेघवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी एवं ग्रामीणजन भी शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। रैली के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस दोरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सेवा मंदिर कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

यह भी पढ़े…

उदयपुर: घासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्यूबवेल से केबल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश; दो बदमाश गिरफ्तार

घासा क्षेत्र में सनसनी: महिला से लूटपाट और चारभुजा मंदिर में चोरी, वारदात से पहले पड़ोसियों के घरों की लगाई कुंडी

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर उदयपुर: घासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्यूबवेल से केबल चुराने वाले... अगली खबर → मावली के पलाना कलां में पैंथर का आतंक, एक सप्ताह में दो बछड़ों का...

टिप्पणी करें