उदयपुरराजस्थान

संडेज ऑन साइकिल: स्वस्थ शरीर और पर्यावरण के संदेश के साथ उदयपुर पुलिस ने निकाली भव्य साइकिल रैली

संडेज ऑन साइकिल: स्वस्थ शरीर और पर्यावरण के संदेश के साथ उदयपुर पुलिस ने निकाली भव्य साइकिल रैली

संडेज ऑन साइकिल: स्वस्थ शरीर और पर्यावरण के संदेश के साथ उदयपुर पुलिस ने निकाली भव्य साइकिल रैली

गांव की आवाज न्यूज उदयपुर  7 जून 2026।  पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज उदयपुर में “संडेज ऑन साइकिल” अभियान के तहत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. संडेज ऑन साइकिल: स्वस्थ शरीर और पर्यावरण के संदेश के साथ उदयपुर पुलिस ने निकाली भव्य साइकिल रैली, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में आयोजित इस विशेष संस्करण का मुख्य उद्देश्य ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ शरीर, सुरक्षित समाज और स्वस्थ पर्यावरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था.

सुबह-सुबह उमड़ा उत्साह, आमजन और पुलिस ने साथ पैडल मारकर दिया संदेश
यह विशेष साइकिल अभियान आज सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया गया. रैली में पुलिस अधिकारियों, जवानों के साथ-साथ शहर के आम नागरिकों ने भी बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.


शहरी क्षेत्र में काला किवाड़ से संजय गार्डन तक की रही यात्रा
उदयपुर शहर में इस साइकिल रैली का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा ने किया. यह रैली काला किवाड़ से प्रारम्भ होकर संजय गार्डन पर जाकर समाप्त हुई. इस दौरान शहर के समस्त वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी, पुलिस के जवान, स्मार्ट सिटी के अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक साइकिल चलाते नजर आए.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा ‘संडेज ऑन साइकिल’ का क्रेज
शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के ग्रामीण थानों में भी इस अभियान को लेकर भारी उत्साह देखा गया. ग्रामीण क्षेत्रों में इसका आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा/मुख्यालय) श्रीमती अंजना सुखवाल के नेतृत्व में किया गया.
ग्रामीण इलाकों की रैलियों में थानाधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ-साथ पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, सीएलजी (CLG) सदस्य, यूथ सीएलजी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, एनजीओ और समाज के विभिन्न समूहों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई.
उदयपुर पुलिस की इस अनूठी पहल की पूरे जिले में सराहना की जा रही है, जिसने न केवल फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक किया, बल्कि पुलिस और जनता के बीच के समन्वय को भी और मजबूत करने का काम किया है।

यह भी पढे…..

मावली के पलाना कलां में पैंथर का आतंक, एक सप्ताह में दो बछड़ों का किया शिकार

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मावली के पलाना कलां में पैंथर का आतंक, एक सप्ताह में दो बछड़ों का... अगली खबर → मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला का शपथ ग्रहण व भामाशाह सम्मान ...

टिप्पणी करें