पलानामावली

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पलाना कलां में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य व जागरूकता का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पलाना कलां में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य व जागरूकता का दिया संदेश
मावली l पलाना कलां में योग करते ग्रामवासी

गांव की आवाज न्यूज मावली। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाना कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं योग प्रशिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता संदेश के साथ हुई। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न योग क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास करवाया गया।
योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, शलभासन, मकरासन, पद्मासन, सुखासन सहित कई महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, नाड़ी शोधन प्राणायाम एवं ध्यान का भी अभ्यास करवाया गया। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक मुकेश मेघवाल, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कैलाश जाटव, अध्यापक घनश्याम, शारीरिक शिक्षक मनोज गुर्जर, अध्यापक गणेश पगारिया, हिम्मत सिंह उज्जवल, कृष्ण कन्हैया गोपाल , योग प्रशिक्षिका कान्ता राव, रेखा खटीक, कम्पाउण्डर देवीलाल खराड़ी, एनजीओ कार्यकर्ता पूर्णिमा सुखवाल सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने इस आयोजन को स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम पूरे उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

 

यह भी पढ़ें…..

त्रुटि सुधरते ही चेहरे पर लौटी मुस्कान; ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ में हीरू बाई को मौके पर मिली विधवा पेंशन

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजस्थान वाल्मीकि शिक्षक एवं शिक्षा वेलफेयर सोसाइटी की नई प्रदेश ... अगली खबर → ​मादक पदार्थ तस्करों की काली कमाई पर उदयपुर पुलिस का कड़ा प्रहार;...

टिप्पणी करें