मावली

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में 91 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, 32 पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ

 

गांव की आवाज न्यूज मावली । राज्य सरकार के निर्देशानुसार मावली उपखंड क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत धोलीमगरी एवं सिंधु कला में शिविर आयोजित किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।
शिविर के दौरान राजस्व विभाग ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए 29 धरती पट्टों का नामांतरण, 49 राजस्व अभिलेखों/खातों का शुद्धिकरण तथा 9 रास्तों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया। इसके अलावा 32 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया, तहसीलदार राधेश्याम जोशी, विकास अधिकारी शैलेन्द्र पी. सींघी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अधिकारियों ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंच सके।
अगला शिविर 29 जून को
जानकारी के अनुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत 29 जून 2026 को ग्राम पंचायत नूरड़ा, बिछड़ीखुर्द तथा नगरपालिका मावली के प्रकाशनगर-सम्पाद क्षेत्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर ग्रामीण सेवा शिविर में 58 प्रकरणों का निस्तारण, आमजन को योजनाओं क...

टिप्पणी करें