मावली

पलाना कलां में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रमाण पत्र किए वितरित

पलाना कलां में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रमाण पत्र किए वितरित

 

पलाना कलां में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रमाण पत्र किए वितरित

गांव की आवाज मावली। विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत शनिवार को पलाना कलां सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़े कार्यों में योगदान देने वाली आशा, आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर राय ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता, गर्भवती महिलाओं एवं जच्चा-बच्चा की देखभाल, बच्चों के विकास तथा जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने, बच्चों की शिक्षा एवं बाल विकास में सहयोग, बुजुर्गों व असहाय लोगों की मदद तथा स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में एएनएम गवरिष्ठा बारोठ, पुष्पा शर्मा, ममता सेन एवं आशा सहयोगिनी रेखा पारीक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन का संदेश रहा—“सेवा, संस्कार, समर्पण—हर दिल तक अपनापन पहुंचाने का प्रयास।”

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर नव-निर्वाचित पार्षद नरेश वैष्णव ‘गुड्डू’ ने बालाजी व चारभुजा जी क... अगली खबर → घासा में गाजे-बाजे के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन भव्य शोभायात्र...

टिप्पणी करें