जयपुर में ‘कॉमनवेल्थ पीस, मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेंस’ का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘कॉमनवेल्थ पीस, मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेंस’ के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों से आए न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, मीडिएटर्स, संवैधानिक पदाधिकारियों, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं का राजस्थान की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वैश्विक शांति, न्याय और कानून के शासन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन नई सोच, नई दिशा और वैश्विक सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप मेहता, न्यायमूर्ति विजय, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा सहित अनेक न्यायिक, विधिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

