मावली

खेमली में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान, अभिभावकों ने ली स्कूल भेजने की शपथ

खेमली में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान, अभिभावकों ने ली स्कूल भेजने की शपथ

गांव की आवाज न्यूज मावली। ग्राम पंचायत खेमली के सभागार में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रवेशोत्सव के तहत उपस्थित अभिभावकों को अपने बच्चों एवं आसपास क्षेत्र के बच्चों को प्रतिदिन समय पर विद्यालय भेजने की शपथ दिलवाई गई। सभी अभिभावकों ने सहर्ष शपथ लेते हुए यह संकल्प लिया कि राजस्व ग्राम खेमली का कोई भी बालक शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा तथा बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान रखा जाएगा।
समारोह में सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा प्रीति सेन ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रिंस नाई ने वाणिज्य वर्ग में 84.2 प्रतिशत, तथा कृष्णा डांगी ने दसवीं बोर्ड में 79.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर कुल लगभग 15 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान डॉ. नरेंद्र कुमार टांक ने की। मुख्य अतिथि देवी लाल डांगी रहे। कार्यक्रम में सभी वार्ड पंच एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। केशव राम विजयवर्गीय, लक्ष्मी लाल जैन एवं हर लाल खटीक के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संस्था प्रधान डॉ. टांक ने प्रवेशोत्सव, नामांकन एवं विद्यालय की आवश्यकताओं पर चर्चा की। विद्यालय की चारदीवारी ऊंची करने की आवश्यकता पर केशव लाल विजयवर्गीय ने समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही अभिभावकों ने शिक्षक-अभिभावक परिषद की बैठकों में शत-प्रतिशत उपस्थिति का भी भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन गोविंद लाल सुथार (प्रधानाचार्य) ने किया। इस दौरान रामचंद्र मेनारिया (पंचायत शिक्षक) एवं जितेश कुमार नाई ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हाईवे से लोहे की जालियां चुराने वाला... अगली खबर → मेवाड़ चौखला प्रजापति समाज का चुनाव 30 मई को, नई कार्यकारिणी बनेग...

टिप्पणी करें