उदयपुर

पिछोला झील में डूबने से बीटेक स्टूडेंट की मौत

पिछोला झील में डूबने से बीटेक स्टूडेंट की मौत

गांव की आवाज उदयपुर। पिछोला झील में रविवार को बीटेक के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। सिविल डिफेंस टीम ने शव बाहर निकाला। टीम का कहना है कि मृतक तैरना जानता था, लेकिन उसने मोटे कपड़े का लोअर पहना हुआ था। पानी में भीगने के बाद कपड़े का वजन बढ़ गया। इससे वह पैरों को ठीक से हिला नहीं सका और डूब गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घंटाघर थाने के एएसआई भगवान लाल ने बताया कि मृतक की पहचान जी. सत्यनारायण के रूप में हुई है। वह आंध्र प्रदेश के काकलकेड़ा का रहने वाला था। उदयपुर की सिंघानिया यूनिवर्सिटी में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र था। संडे को छुट्टी के दिन वह आउट पास लेकर दो दोस्तों के साथ पिछोला झील घूमने आया था। झील में पहले से कुछ लोग नहा रहे थे। सत्यनारायण ने भी नहाने के लिए दोस्तों से कहा, लेकिन दोनों किनारे बैठ गए। वह अकेले झील में उतरा। पहली बार कूदा और तैरकर वापस आ गया। दूसरी बार कूदा तो लौट नहीं सका। कुछ देर तक बाहर नहीं आया तो दोस्तों को चिंता हुई। वे चिल्लाए, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया। टीम ने शव निकालकर एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट कराया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर पोस्टमॉर्टम कर शव सौंपा जाएगा।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर तेरापंथ सभा भवन रिछेड़ में अणुव्रत समिति का 77वां स्थापना दिवस मन... अगली खबर → रीट परीक्षा में जनेऊ उतरवाने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने जताई आपत्...

टिप्पणी करें