उदयपुरमावली

चलता-फिरता QR कोड: काका-भतीजे की अनोखी पहल बनी सब्ज़ी मंडी की चर्चा

चलता-फिरता QR कोड: काका-भतीजे की अनोखी पहल बनी सब्ज़ी मंडी की चर्चा

गांव की आवाज न्यूज मावली (लिलेश सुयंल) l 30 मई 2025- डिजिटल भुगतान के दौर में मावली की सब्ज़ी मंडी में सब्ज़ी विक्रेताओं की एक अनोखी पहल सुर्खियाँ बटोर रही है। यहाँ काका शंकरलाल डांगी और भतीजा राजू डांगी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए सफेद टीशर्ट पर दोनों ओर अपना ऑनलाइन पेमेंट स्कैनर यानी QR कोड छपवा लिया है।

शंकरलाल डांगी ने बताया कि उनकी ठेले पर पहले से ही QR कोड लगे हुए हैं, लेकिन बारिश के मौसम में या भीड़भाड़ के समय ग्राहकों को स्कैन करने में दिक्कत होती थी। ऐसे में उन्होंने और उनके भतीजे ने एक नया तरीका अपनाया – अपनी टीशर्ट पर ही QR कोड प्रिंट करवा लिया। टीशर्ट के आगे और पीछे दोनों ओर छपे इन कोड्स को कोई भी ग्राहक किसी भी दिशा से आसानी से स्कैन कर सकता है और तुरंत भुगतान कर सकता है। जैसे ही ये पहल शुरू हुई, यह सब्ज़ी मंडी में आकर्षण और चर्चा का केंद्र बन गई। यह अनोखा तरीका न केवल ग्राहकों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर घासा में 200 साल पुराने बाबा रामदेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, दो ... अगली खबर → नाथद्वारा में 10वीं के टॉपर्स का सम्मान, वैष्णवी को 10 हजार का चे...

टिप्पणी करें