गांव की आवाज न्युज मावली । 69वीं उदयपुर जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कोटा कैरियर स्कूल, फतहनगर में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरोली नूरड़ा की छात्रा वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर सालवी ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर उदयपुर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता पर उन्होंने शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह सारंगदेवोत के मार्गदर्शन की सराहना की। साथ ही अध्यापक ज्योहित कुमार शर्मा एवं राहुल देव चारण के योगदान की भी प्रशंसा की।प्रतियोगिता के दौरान छात्रा दल प्रभारी के रूप में मोनिका मठसिंघला उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पिपरोली नूरड़ा की छात्राओं ने नेटबॉल में हासिल किया उपविजेता स्थान
Lilesh Suyal
19 Sep 2025
19 Sep 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
