मनीष दाधीच मावली । मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने आज उप जिला चिकित्सालय मावली का दौरा किया। आमजन और रोगियों से मिले ओर हॉस्पिटल व्यवस्था कि जानकारी ली साथ ही विधायक हॉस्पिटल के पूरे परिसर में भी घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर लालचंद चारण से बातचीत की। पानी के वाटर कूलर के पास गंदगी मिलने पर सफाई के निर्देश दिए। कहा, मरीजों और आमजन को स्वच्छ पानी मिलना चाहिए। रात में डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल में ही मौजूद रहें। मरीजों और उनके परिजनों को कोई परेशानी न हो। खराब मशीनों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, मावली ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष मांगीलाल टेलर और उदयलाल गायरी मौजूद रहे।
मावली विधायक ने उप जिला चिकित्सालय का निरक्षण किया, सफाई के निर्देश दिए
Lilesh Suyal
17 Feb 2025
17 Feb 2025
0

Lilesh Suyal
मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।
