मावली

घासा खेड़ी स्कूल में सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

घासा खेड़ी स्कूल में सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

दिनेश/विष्णु वैष्णव घासा। उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घासा खेड़ी में सरस्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने हवन कुंड में आहुतियां दीं। शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गई। हवन आहुति में गांव के यजमानों ने भाग लिया। इस मौके पर ग्रामीण, अभिभावक, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सरपंच तेजपाल सालवी, प्रधानाचार्य गोविंद लाल खटीक, प्रधानाध्यापक चंदा शर्मा, विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष किशनलाल डांगी, ग्रामीण नारायण लाल डांगी, चेन राम डांगी, भेरुसिंह देवड़ा, हीरालाल डांगी, भगवान लाल जाट और गोकल जाट,माधुलाल, गणेश लाल, लोगर सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजकीय विद्यालय में करियर मेले का आयोजन, छात्रों को दी गई अहम जान... अगली खबर → स्कूल में करियर मेला, छात्रों को दी गई रोजगार की जानकारी...

टिप्पणी करें