राजस्थान

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

उदयपुर | उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। सिटी पैलेस के शंभू निवास में रह रहे थे और वहीं उनका इलाज चल रहा था। महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भागवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन 10 नवंबर 2024 को हुआ था।

अरविंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सोमवार सुबह 7 बजे से सिटी पैलेस में होंगे। अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे शंभू पैलेस से शुरू होगी। यात्रा बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होते हुए महासतियां पहुंचेगी। उनके निधन की जानकारी मिलते ही भतीजे विश्व राज सिंह मेवाड़ ने समोर बाग सिटी पैलेस से शोक संदेश जारी किया। संदेश में भगवान एकलिंगनाथ जी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर नाथद्वारा में श्रीनाथजी की हवेली में धूमधाम से मनी होली... अगली खबर → दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख...

टिप्पणी करें