उदयपुर

तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित, एक की बिक्री पर रोक

तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित, एक की बिक्री पर रोक

गांव की आवाज न्यूज चितौड़गढ़ |06 जुलाई 2025- चित्तौड़गढ़. कृषि विभाग ने शनिवार को खाद-बीज की दुकानों पर अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर तीन दुकानों के कीटनाशक लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। एक दुकान की बिक्री पर रोक लगा दी गई। यह कार्रवाई संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार जागा, उप निदेशक उद्यान डॉ. शंकर लाल जाट, कृषि अधिकारी गोपाल लाल शर्मा और गोपाल लाल धाकड़ की टीम ने की।

टीम ने पालका गांव स्थित श्री कृष्णा खाद बीज भंडार का निरीक्षण किया। यहां डीएपी उर्वरक की बिक्री में गड़बड़ी मिली। विभाग ने दुकान की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई। संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कनेरा क्षेत्र की तीन दुकानों महादेव बीज भंडार, श्री खाटू श्याम ट्रेडिंग कम्पनी और श्री लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र पर भी जांच की गई। इन दुकानों पर मूल्य सूची नहीं लगी थी। स्टॉक रजिस्टर अधूरे मिले। बिल बुक भी सही से संधारित नहीं थी। इन खामियों के चलते विभाग ने तीनों दुकानों के कीटनाशक लाइसेंस निलंबित कर दिए। सभी को नोटिस जारी किया गया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर मावली के पलाना कला से भारोड़ी और भानसोल मार्ग की हालत बदतर, ग्राम... अगली खबर → श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि और गोष्ठी...

टिप्पणी करें