राजस्थानउदयपुर

राजसमंद: बैंक में ग्राहक के बैग से 50 हजार रुपए चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

राजसमंद: बैंक में ग्राहक के बैग से 50 हजार रुपए चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

गांव की आवाज न्यूज राजसमंद- 8 अगस्त 2025- राजस्थान के राजसमंद जिले के आवरी माता मंदिर स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। बैंक में पैसे जमा करवाने आए एक ग्राहक के बैग से दो अज्ञात महिलाओं ने 50 हजार रुपए चुरा लिए। यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई

जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिनेश माहेश्वरी ₹2.50 लाख जमा कराने के लिए बैंक पहुंचे थे। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाओं ने उन्हें निशाना बनाते हुए बैग में ब्लेड से चीरा लगाया और उसमें से ₹50,000 निकाल लिए । घटना का शिकार बने ग्राहक को पैसे गायब होने की जानकारी बाद में हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक अधिकारियों को सूचना दी।

बैंक प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की पुष्टि हुई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाएं सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दे रही हैं। मामले की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पीड़ित और बैंक प्रबंधन की शिकायत के आधार पर राजनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर तेंदुए का खौफ: मावली के खाम की मादड़ी में युवक पर किया हमला, ग्रा... अगली खबर → मावली उपखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व की धूम, बाजारों में रही जब...

टिप्पणी करें