मावली

विठोली तालाब के पास मिला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

विठोली तालाब के पास मिला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

गांव की आवाज न्यूज मावली I मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रख्यावल के राजस्व गांव विठोली में शनिवार को एक बड़ा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, विठोली तालाब के पास ग्रामीणों ने एक 8 फीट लंबे अजगर को देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत गांव के सरपंच कान सिंह राव को दी।

सरपंच ने तत्परता दिखाते हुए मावली वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शंकरलाल डांगी और कमलेश सुथार शामिल थे। दोनों वनकर्मियों ने सतर्कता और सावधानी के साथ अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अजगर को देखने के लिए न केवल विठोली, बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और जागरूकता की सराहना की।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को देखने पर डरें नहीं, बल्कि तुरंत स्थानीय प्रशासन या वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली ‘ब’ की मासिक बैठक सम्प... अगली खबर → विठोली तालाब पर हुआ इंद्रदेव का जल पूजन, ग्रामीणों ने मांगी सुख-स...

टिप्पणी करें