मावली

घासा में भील समाज की महत्वपूर्ण बैठक, शिक्षा–स्वास्थ्य व सेवा कार्यों पर बनी रणनीति

घासा में भील समाज की महत्वपूर्ण बैठक, शिक्षा–स्वास्थ्य व सेवा कार्यों पर बनी रणनीति

गांव की आवाज मावलीI मावली उपखंड के घासा तहसील मुख्यालय स्थित मेला ग्राउंड में भील समाज की तहसील स्तरीय सामाजिक कार्यसमिति गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रबुद्ध जनों एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक का मुख्य निर्णय यह रहा कि समाज की कार्यसमिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा तथा पदाधिकारियों का चुनाव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी प्रणाली से किया जा सकेगा। समिति द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, अहिंसा तथा विभिन्न सामाजिक सेवा क्षेत्रों में सुनियोजित रूप से कार्ययोजना बनाकर कार्य करने पर भी सहमति बनी।
अगली बैठक 3 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में सरपंच रूपलाल (वीरधोलिया), संघ उपाध्यक्ष टिलाराम, पूर्व सरपंच कालूलाल (नुरड़ा), भोलीराम, महेंद्र, नारूलाल (धोलीमंगरी), कनीराम, किसन, पूर्व चोखला अध्यक्ष छगनलाल (महुड़ा), खुमाराम (रख्यावल), उदयलाल एवं जमनालाल (वारणी), नाथूलाल, नोजीराम, भगवानलाल (थामला), बंसीलाल (पलाना खुर्द), लोकेश (खेमली) तथा प्रभुलाल, भेरूलाल पूर्व सरपंच (घासा) सहित समाज के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर पंचायत समिति का दर्जा मिलने पर घासा में उमड़ी भीड़, हनुमान चौक पर... अगली खबर → घासा: एसआईआर सर्वे में बेहतरीन प्रदर्शन पर बीएलओ को उपरणा पहनाकर ...

टिप्पणी करें