मावली

भानसोल विद्यालय की बालिकाओं ने लहराया परचम: प्रियांशी वैरागी ने 93.20% अंकों के साथ किया टॉप

भानसोल विद्यालय की बालिकाओं ने लहराया परचम: प्रियांशी वैरागी ने 93.20% अंकों के साथ किया टॉप

गांव की आवाज न्यूज मावली | मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानसोल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा प्रियांशी वैरागी ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार द्वारा प्रियांशी का विशेष अभिनंदन कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।


विद्यालय परीक्षा परिणाम में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में—
प्रथम : प्रियांशी वैरागी (93.20%)
द्वितीय: कोमल गुर्जर (92.40%)
तृतीय : डिम्पल जोशी एवं हेमलता गुर्जर (91.60%)


विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष गुणात्मक एवं संख्यात्मक रूप से उत्कृष्ट रहा। विद्यालय में कुल 42 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 14 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं 33 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 9 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने सभी छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की इस सफलता को अनुशासन, मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

Lilesh Suyal

मेरा नाम Lilesh Suyal है। मैं एक e-Mitra संचालक और न्यूज़ रिपोर्टर हूँ। समाज की सच्ची और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना मेरा उद्देश्य है।मैं लंबे समय से ग्रामीण व शहरी समस्याओं, सरकारी योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूँ। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि आम जनता की आवाज़ जिम्मेदारी से सामने लाई जाए और सही जानकारी सही समय पर लोगों तक पहुँचे।मेरे काम के दो मुख्य क्षेत्र हैं:e-Mitra Services – जहाँ मैं आम जनता को सरकारी सेवाएँ और डिजिटल सुविधाएँ उपलब्ध करवाता हूँ।News Reporting – जहाँ मैं ज़मीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याएँ, मुद्दे और घटनाएँ रिपोर्ट करता हूँ ताकि उन्हें उचित मंच मिले।Ganv Ki Aavaj न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से मेरा मकसद है कि गाँव-गाँव की आवाज़ हर पाठक तक पहुँचे और कोई भी खबर अनसुनी न रहे।

संबंधित खबरें

← पिछली खबर लक्ष्मण दास वैष्णव ने संभाला उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्... अगली खबर → साकरोदा के जय पालीवाल ने 12वीं बोर्ड में सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक ...

टिप्पणी करें